बंगाल के राइस मिल में काम के दौरान बिगड़ी बिहार के मजदूर की तबीयत, हो गयी मौत
धर्मनाथ शर्मा.
Purba Bardhaman News: पूर्व बर्धमान जिले के खंडघोष में राइस मिल में काम करने वाले बिहार के 60 वर्षीय मजदूर धर्मनाथ शर्मा की मौत हो गयी. दवा लेने बाजार जाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी. जानिए पूरा मामला.
पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
Purba Bardhaman News: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के खंडघोष प्रखंड में बिहार के एक श्रमिक की मौत हो गयी. वह प्रखंड के तोड़काना गांव स्थित एक राइस मिल में काम करता था. बिहार के प्रवासी मजदूर की पहचान धर्मनाथ शर्मा (60) के रूप में हुई है. उसकी मौत रविवार को हुई. पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना भेज दी है.
राइस मिल में काम करते समय बिगड़ी तबीयत
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धर्मनाथ शर्मा रविवार को रोज की तरह राइस मिल में अपने काम में लगे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्होंने अपने साथी मजदूरों से सीने और शरीर में तेज बेचैनी होने की शिकायत की. इसके बाद वह खुद ही दवा लेने टोटो (ई-रिक्शा) में सवार होकर तोड़काना बाजार की ओर रवाना हो गये.
बाजार पहुंचते ही अचेत होकर गिरे
तोड़काना बाजार पहुंचने के बाद उनकी हालत और अधिक गंभीर हो गयी. अस्वस्थ महसूस करने पर वह बाजार के समीप ही एक जगह बैठ गये, लेकिन कुछ ही मिनटों में अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और मामले की सूचना खंडघोष थाना को दी. जब तक पुलिस पहुंचती, धर्मनाथ की मौत हो चुकी थी.
ये भी पढ़ें: खौलते दूध की हांडी में गिरने से साढ़े 3 साल की आराध्या की मौत, घर में पसरा मातम
बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान बिहार के जागोडीह (पौरा मदन सिंह, वैशाली) निवासी धर्मनाथ शर्मा के रूप में हुई है. मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पायेगा.
जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मजदूर को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल जाती, तो शायद उनकी जान बच सकती थी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए