बीरभूम में ट्यूशन से लौटते समय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 9:27 PM
जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुर इलाके में सोमवार देर शाम ट्यूशन से लौटते समय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का एक मामला प्रकाश में आया है. शिकायत मिलने के बाद दुबराजपुर थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है. घटना के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े दो बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
बीरभूम.
जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुर इलाके में सोमवार देर शाम ट्यूशन से लौटते समय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का एक मामला प्रकाश में आया है. शिकायत मिलने के बाद दुबराजपुर थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है. घटना के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े दो बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी. तभी पंडितपुर इलाके के पास दो बदमाश उसे जबरन पकड़ लिए. उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. उसके कपड़े तक फाड़ दिये. किसी तरह वह साहस दिखाकर और अपनी सूझबूझ से दरिंदों के चंगुल से बचकर भाग गयी. सारी घटना परिजनों को बतायी. मामले को लेकर थाने में शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. घटना में किशोरी की उक्त बदमाशों के साथ हुई हाथापाई में उसे चोट भी आई है. पुलिस की गिरफ्त से अपराधी अब भी बाहर हैं. घटना के दौरान सड़क पर लोगों के जुटते ही आरोपी भाग निकले थे. पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम ट्यूशन के बाद किशोरी घर लौट रही थी. आरोप है कि पंडितपुर गांव के पास दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया. उसे जबरन सड़क से खींचकर सुनसान इलाके में ले गये. उसके चेहरे को कपड़े से बांधने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया.जब नाबालिग ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा गया. नाबालिग की ड्रेस का एक हिस्सा फट गया था. इसके बाद लड़की ने चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया. इलाके के लोग जब वहां पहुंचे तो बदमाश भाग गये. आरोपियों के नाम पिंटू साहा और चांद दे है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक पीड़ित लड़की के पड़ोसी हैं. नाबालिग के परिवार ने आरोप लगाया कि पिंटू और चांद के परिवार के सदस्यों ने उनके भागने में मदद की. परिजनों ने दुबराजपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना को लेकर इलाके में तनाव है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










