पुरुलिया : महिला को छेड़ने पर पालिका कर्मचारी को जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात नशे में धुत होकर एक महिला को छेड़ने के आरोप में पुरुलिया नगरपालिका के चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम मदन मुखर्जी और ठिकाना वार्ड तीन का इलाका बताया गया है.
विज्ञापन
पुरुलिया.
बीते सोमवार की रात नशे में धुत होकर एक महिला को छेड़ने के आरोप में पुरुलिया नगरपालिका के चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम मदन मुखर्जी और ठिकाना वार्ड तीन का इलाका बताया गया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुरुलिया सदर थाने में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को पीड़िता ने बताया कि गत चार तारीख की रात नशे में धुत होकर मदन मुखर्जी उसके घर में घुसा और महिला को छेड़ने लगा. तब पड़ोसियों की मदद से महिला ने किसी तरह आरोपी को वहां से खदेड़ा. फिर इस बाबत पुरुलिया सदर थाने में जाकर लिखित शिकायत की. इस पर मंगलवार रात ही पुरुलिया सदर थाने की पुलिस ने आरोपी मदन मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










