ePaper

शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 16 Aug 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for raping woman after promising marriage

विज्ञापन

श्यामपुकुर थाने की पुलिस ने शादी का वादा कर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में विश्वजीत दे नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात विश्वजीत के साथ हुई थी. आरोपी की बातों में आकर दोनों काफी करीबी दोस्त बन गये. कुछ ही मुलाकात में वे दोनों काफी घनिष्ठ हो गये. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया. जिसके बाद युवक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जिसके बाद उसके साथ शादी नहीं करने के बाद उसने इसकी शिकायत श्यामपुकुर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 27 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola