ePaper

West Bengal: कार से हो रही थी 200 पक्षियों की तस्करी, दो तस्कर को वन विभाग ने किया गिरफ्तार

Updated at : 26 Aug 2022 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal: कार से हो रही थी 200 पक्षियों की तस्करी, दो तस्कर को वन विभाग ने किया गिरफ्तार

West Bengal Wild Life Crime News: दोनों अपराधी पूर्व बर्दवान जिला के रहने वाले हैं. इनके नाम अब्दुल कादिर और मोहम्मद फुलबा हैं. इन पक्षियों को आसनसोल से बर्दवान ले जाया जा रहा था. दोनों बदमाशों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया.

विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला के पानागढ़ वन विभाग ने गुरुवार की आधी रात को गुप्त सूचना के बाद छापामारी अभियान चलाकर एक कार से 200 पक्षियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दायर कर उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में भेज दिया है. तस्करों क कार को भी वन विभाग ने जब्त कर लिया है.

undefined

तोता और विरल पक्षियों की हो रही थी तस्करी

पानागढ़ वन विभाग के अधिकारी सुभाष पाल ने बताया कि करीब 200 तोता पक्षी समेत अन्य विरल प्रजाति के पक्षियों को तस्करी कर ले जाया जा रहा था. तभी हमें सूचना मिली. सूचना के बाद छापामारी अभियान चलाकर दो तस्करों के साथ उक्त पक्षियों को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया. कार को जब्त कर लिया गया है.

undefined

पक्षियों को लेकर आसनसोल से बर्दवान जा रहे थे तस्कर

बताया जाता है कि दोनों अपराधी पूर्व बर्दवान जिला के रहने वाले हैं. इनके नाम अब्दुल कादिर और मोहम्मद फुलबा हैं. इन पक्षियों को आसनसोल से बर्दवान ले जाया जा रहा था. दोनों बदमाशों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. अदालत के आदेशानुसार पक्षियों को कांकसा के जंगल में छोड़ा जायेगा. चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है.

undefined

वन्य जीवों की तस्करी करने वालों पर हो रही कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ऐसे अपराध लगातार जारी हैं. वन विभाग की टीम कार्रवाई करके तस्करों को गिरफ्तार कर रही है. वन विभाग ऐसे बदमाशों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से दंडित करने में सक्रिय है. बताया जाता है कि इससे पहले भी वन विभाग ने यात्री बस से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे पक्षियों को जब्त किया था.

undefined

तस्करों ने बदला तस्करी का तरीका

अधिकारी ने बताया कि तस्करों ने अब तस्करी का तरीका बदल दिया है. तस्कर अब कार के द्वारा पक्षियों की तस्करी कर रहे हैं. कार से पक्षियों की तस्करी का यह पहला मामला प्रकाश में आया है. इस दिशा में वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में और गहन तलाशी अभियान शुरू की जायेगी.

रिपोर्ट – मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola