बांकुड़ा : सड़क हादसे में तीन मरे

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के इंदुपुर थाना अंतर्गत डांगारामपुर इलाके में डंपर व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गंगाधर तंतुबाई (33), विश्वजीत बायन (24) व अनुभव बनर्जी (19) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे करीब तीनों एक मोटरसाइकिल से जा रहे […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के इंदुपुर थाना अंतर्गत डांगारामपुर इलाके में डंपर व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गंगाधर तंतुबाई (33), विश्वजीत बायन (24) व अनुभव बनर्जी (19) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे करीब तीनों एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी इंदुपुर थाना अंतर्गत डांगारामपुर इलाके में खातड़ा से आ रहे डंपर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बाइक सवार को गंभीर हालत में बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि गंगाधर व अनुभव, इंदुपुर थाना के गोपालपुर के रहनेवाले थे, जबकि विश्वजीत बायन, हीड़बांध थाना के आसबेड़िया ग्राम का वाशिंदा था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इंदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.घटना के बाद से डंपर चालक फरार बताया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola