महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आसनसोल : महाराष्ट्र में सरकार गठन की खुशी में आसनसोल भाजपा जिला की ओर से भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं, दुकानदारों एवं राहगीरों में लड्डू वितरित किया गया. मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घोरूई ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा वेट एंड वॉच की नीति अपना रही थी. जिस तरह से शिवसेना ने […]
आसनसोल : महाराष्ट्र में सरकार गठन की खुशी में आसनसोल भाजपा जिला की ओर से भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं, दुकानदारों एवं राहगीरों में लड्डू वितरित किया गया. मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घोरूई ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा वेट एंड वॉच की नीति अपना रही थी.
जिस तरह से शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता को धोखा देकर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालच में कांग्रेस एवं एनसीपी से हाथ मिला ली एवं भाजपा को धोखा दिया. परंतु उन्हीं पार्टियों में कुछ विधायकों को यह गंवारा नहीं लगा और वो विधायक भाजपा के संपर्क में आए और शुक्रवार को रात में ही रातों-रात सरकार बनाने का ऐलान कर दिया.
भाजपा ओबीसी मोर्चा के शंकर चौधरी ने कहा कि कल की कहानी कुछ और थी, आज कुछ और है’. दो राज्यों के चुनाव में हरियाणा में पहले ही भाजपा ने सरकार बना ली एवं महाराष्ट्र में रातों-रात शरद पवार के भतीजे एवं शिवसेना के बागी विधायकों को मिलाकर सरकार का गठन कर लिया. यह हमारे महाराष्ट्र की जनता की जीत है. मौके पर भाजपा के एसएन लांबा भाजपा जिला महासचिव अपूर्व हाजरा, मदन चौबे, पार्षद भृगु ठाकुर, महिला भाजपा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, मुन्नी सिंह, सुजीत ठाकुर, किशोर कुशवाहा, बापी हाजरा, दिलीप दे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




