जूनियरों ने किया मेनगेट जाम, खाली कराया हॉस्टल

आसनसोल : विवेकानंद सरणी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में जेसी बोस होस्टल के सीनियर स्टूडेंटसों ने सोमवार की मध्य रात्रि को एपीजे ब्वायज होस्टल के जूनियर स्टूडेंटस के साथ मारपीट किये जाने के प्रतिवाद में जूनियर स्टूडेंटसों ने मंगलवार की दोपहर को कॉलेज का मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया और सभी का आवागमन रोक दिया. […]
आसनसोल : विवेकानंद सरणी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में जेसी बोस होस्टल के सीनियर स्टूडेंटसों ने सोमवार की मध्य रात्रि को एपीजे ब्वायज होस्टल के जूनियर स्टूडेंटस के साथ मारपीट किये जाने के प्रतिवाद में जूनियर स्टूडेंटसों ने मंगलवार की दोपहर को कॉलेज का मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया और सभी का आवागमन रोक दिया.
जूनियर स्टूडेंटस जेसी बोस होस्टल को बंद करने और मारपीट में शामिल सीनियर छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. कॉलेज प्रबंधन ने स्थिति नियंत्रित बताते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सीनियर छात्रों का हॉस्टल खाली करा लिया गया है. 15 छात्रों को चिन्हित कर निलंबित किया गया है. उन्हें सेमेस्टर परीक्षा में भाग लेने से रोका गया है. घटना की जाट के लिए हाई पावर कमेटी गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने पर दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




