14 को पहली बैठक में होगा बोनस राशि पर निर्णय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : जेबीसीसीआई- 10 की मानकीकरण समिति की सातवीं बैठक कोल इंडिया लिमिटेड के दिल्ली कार्यालय में हुई.समिति के सदस्य एचएमएस नेता शिवकांत पांडेय ने कहा कि बैठक में कई विन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि ग्रेच्यूटी पिछली तिथि से देने के पहले प्रबंधन सेवानिवृत्त कोलकर्मियों की पूरी रिपोर्ट मंगायेगा और इन […]
विज्ञापन
सांकतोड़िया : जेबीसीसीआई- 10 की मानकीकरण समिति की सातवीं बैठक कोल इंडिया लिमिटेड के दिल्ली कार्यालय में हुई.समिति के सदस्य एचएमएस नेता शिवकांत पांडेय ने कहा कि बैठक में कई विन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि ग्रेच्यूटी पिछली तिथि से देने के पहले प्रबंधन सेवानिवृत्त कोलकर्मियों की पूरी रिपोर्ट मंगायेगा और इन कर्मि��ों को होने वाले भुगतान की रिपोर्ट तैयार करेगा.
ताकि स्पष्ट हो सके कि पिछली तिथि से भुगतान करने पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा. बोनस पर अगले माह बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. कोलकर्मियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु शनिवार को स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक गई. प्रबंधन एवं सभी श्रमिक संघ प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में कई बिंदु पर चर्चा होनी थी, पर कतिपय कारणों से कुछ मुद्दों पर ही बातचीत हो सकी.
आगामी माह नवरात्र शुरू होगी. इसके पहले कोलकर्मियों को बोनस का भुगतान किया जाना है. । इस पर प्रबंधन ने बैठक में स्पष्ट कर दिया कि आनेवाले 14 सितंबर को बोनस एक्सग्रेसिया को लेकर नई दिल्ली में बैठक आयोजित की जायेगी.
पहली बैठक में ही निर्णय लिया जायेगा. कर्मियों को कितना बोनस मिलेगा, इसे प्रबंधन ने स्पष्ट नहीं किया केंद्रीय कर्मियों की तरह जनवरी 2017 से 20 लाख रुपये ग्रेच्यूटी का भुगतान करने के संदर्भ में प्रबंधन ने कहा कि कितने सेवानिवृत्त कर्मियों को यह राशि प्रदान की जानी है, इसका पूरा आंकड़ा मंगाया गया है. इसकी रिपोर्ट तैयार की जायेगी. कंपनी को इसका अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ेगा.
रिपोर्ट आने के बाद ही पिछली तिथि से ग्रेच्यूटी भुगतान पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. मेडिकल स्कीम चालू रखने पर कोई खास चर्चा नहीं हो सकी, पर श्रमिक संघ प्रतिनिधियों का कहना है कि कंपनी की ओर से मेडिकल स्कीम को जारी रखा जायेगा.
एचएमएस के महामंत्री नाथूलाल पांडेय ने बताया कि प्रबंधन के साथ बैठक में ठोस निर्णय नहीं निकल सका है. बोनस के मसले पर ही प्रबंधन ने अपना रूख स्पष्ट किया है. अंतिम क्षण में बैठक आयोजित की जा रही है, इसलिए कोशिश रहेगी कि पहली बैठक में ही बोनस पर निर्णय लेते हुए भुगतान कराया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










