स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुरूलिया मुफ्फसिल थाना पुलिस ने पोखरिया गांव निवासी तथा आरोपी फारूक अंसारी (25) को गिरफ्तार किया. पीड़िता करे गार्जियनों ने कहा कि मंगलवार को स्कूल में शिक्षक न होने के कारण पीड़िता स्कूल परिसर में खेल रही थी. फारूक उसे अमरुद देने […]
विज्ञापन
आद्रा : कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुरूलिया मुफ्फसिल थाना पुलिस ने पोखरिया गांव निवासी तथा आरोपी फारूक अंसारी (25) को गिरफ्तार किया. पीड़िता करे गार्जियनों ने कहा कि मंगलवार को स्कूल में शिक्षक न होने के कारण पीड़िता स्कूल परिसर में खेल रही थी.
विज्ञापन
फारूक उसे अमरुद देने का लालच दिखा अपने साथ स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर परित्यक्त घर में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया. लहूलुहान हालत में पीड़िता घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.
परिजनों ने थाने में फारूक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.बुधवार को उसे पूरूलिया जिला अदालत के पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया. उसकी जमानत नामंजूर करते हुए जेल भेज दिया गया. हालांकि कोर्ट परिसर में स्थानीय निवासियों ने उसे फांसी देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. कड़ी सुरक्षा में उसे अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान भी कलमबंद कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन