बांकुड़ा में विस्फोटकों का जखीरा जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, 800 एल्युमीनियम डेटोनेटर व 200 पावर जेल बरामद एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार बांकुड़ा : जिला पुलिस ने इंदपुर थाना अंतर्गत बोगा ग्राम से सीताराम मंडल नाम के व्यक्ति के घर से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस ने सीताराम मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. बांकुड़ा एसपी कोटेश्वर […]
विज्ञापन
एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, 800 एल्युमीनियम डेटोनेटर व 200 पावर जेल बरामद
एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
बांकुड़ा : जिला पुलिस ने इंदपुर थाना अंतर्गत बोगा ग्राम से सीताराम मंडल नाम के व्यक्ति के घर से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस ने सीताराम मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.
बांकुड़ा एसपी कोटेश्वर राव के अनुसार, इंदपुर के बोगा गांव से सीताराम मंडल नाम के व्यक्ति के घर से रात में तलाशी के दौरान 800 एल्युमीनियम डेटोनेटर और 200 विस्फोटक पावर जेल बरामद हुए. एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट भी घर से जब्त किया गया. लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बांकुड़ा जिला पुलिस की तरफ से अवैध हथियारों एवं विस्फोटक सामग्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है. इससे पहले बृहस्पतिवार को सालतोड़ा थाना इलाके के केसातोड़ा से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री जब्त की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




