दुर्गापुर-बर्दवान लोकसभा सीट से दिलीप हो सकते हैं उम्मीदवार
दुर्गापुर/पानागढ़ : लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. सभी दलों ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से पार्टी के बेहतर उम्मीदवारों के चयन के लिए बहुत सावधानी बरतने की बात सामने आ रही है. बताया जाता है की राज्य की सत्तारूढ पार्टी इस चुनाव मे कोई भी […]
दुर्गापुर/पानागढ़ : लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. सभी दलों ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से पार्टी के बेहतर उम्मीदवारों के चयन के लिए बहुत सावधानी बरतने की बात सामने आ रही है. बताया जाता है की राज्य की सत्तारूढ पार्टी इस चुनाव मे कोई भी खतरा मोल लेना नहीं चाहती है.
लोकसभा का यह चुनाव पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के काफी अहम माना जा रहा है. ममता बनर्जी इस चुनाव से केंद्रीय राजनीति मे अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रही है. ऐसे मे इस चुनाव मे पार्टी काफी संभल कर कदम बढ़ा रही हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार इस चुनाव मे पार्टी असफल उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने का मन बना लिया है.
इसे देखते हुए दुर्गापुर–बर्दवान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद ममताज संगमित्रा के लिए पार्टी टिकट मिलती कठिन दिख रही है. बताया जाता है की सांसद ममताज़ सभी मामलों में फिसड्डी साबित हुईं हैं. वह संसद में औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपना मुंह नहीं खोल सकी.इतना ही नहीं, वह सांसद कोटे से पूरा खर्च भी नहीं कर सकीं.
वहीं जिले के कुछ नेताओं को नहीं लगता कि वह पूरी तरह से उम्मीदवारी से खारिज कर दी जाएगी लेकिन मुख्यमंत्री को लग रहा है की इस बार गठबंधन सरकार दिल्ली में नई सरकार बनाएगी. इसलिए, वह दिल्ली में अपने कुछ करीबी लोगों को मंत्री बनाकर बंगाल में विकास लाना चाहती हैं. राज्य के विकास के लिए पार्टी के लिए नई सरकार में कृषि और उद्योग विभाग काफी महत्व वाले माने जा रहे है जिस पर काबिज हो पर राज्य के विकास को पंख लग जायंगे. दुर्गापुर- बर्दवान की वर्तमान सांसद मोमताज संगमित्रा एक ईमानदार और शिक्षित महिला तो हैं लेकिन मजबूत राजनीतिक नहीं हैं. सूत्रो की माने तो तृंका सुप्रीमो इस बार दिल्ली में जुझारू राजनीतिक चरित्र के साथ नौकरशाही ज्ञान वाले उम्मीदवार को तरजीह दे रही है. ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए