दुर्गापुर : माध्यमिक परीक्षा की तैयारी पूरी
दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल मध्यामिक शिक्षा परिषद की ओर से 12 फरवरी से शुरू हो रही मध्यामिक परीक्षा की तैयारी पुरी कर ली है. 22 फरवरी तक माध्यमिक की परीक्षा चलेगी. दुर्गापुर महकमा माध्यमिक परीक्षा का कन्वेंनर डॉ कलीमूक हक ने बताया कि दुर्गापुर महकमा में 41 परीक्षा सेंटर में से 13 को मुख्य परीक्षा […]
दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल मध्यामिक शिक्षा परिषद की ओर से 12 फरवरी से शुरू हो रही मध्यामिक परीक्षा की तैयारी पुरी कर ली है. 22 फरवरी तक माध्यमिक की परीक्षा चलेगी. दुर्गापुर महकमा माध्यमिक परीक्षा का कन्वेंनर डॉ कलीमूक हक ने बताया कि दुर्गापुर महकमा में 41 परीक्षा सेंटर में से 13 को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
इसमें बहुला एसएस हाई स्कूल, उखड़ा आर्दश हिंदी हाई स्कूल, खांद्रा हाई स्कूल, अंडाल हिंदू हिंदी हाई स्कूल, दुर्गापुर टीएन स्कूल, अमराई हिंदी हाई स्कूल, पांडेश्वर आरती बालिका मंदिर, लावदोहा केपी इंस्टीट्यूट, विरंगी टीएन इंस्टीट्यूट, काकसां हाई स्कूल, त्रिलोक चंद्र हाई स्कूल, चंद्रापूर मलनदीगिही डीटी विधा मंदिर शामिल है. दुर्गापुर महकमा के विभिन्न स्कूलों से 13699 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे. इसमें 6343 छात्र और 7352 छात्राएं हैं जो पिछले वर्ष से अधिक हैं. उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र में शिक्षकों को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए