आसनसोल : परीक्षा के दौरान खुले रहेंगे कंट्रोल रूम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 5:16 AM
आसनसोल : माध्यमिक परीक्षा आगामी 12 फरवरी से शुरू हो रही है. राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों में माध्यमिक परीक्षा के सेंटर होंगे, वहां स्कूल के गेट पर पोस्टर लगा होना चाहिए. पोस्टर पर साफ अक्षरों में यह […]
आसनसोल : माध्यमिक परीक्षा आगामी 12 फरवरी से शुरू हो रही है. राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों में माध्यमिक परीक्षा के सेंटर होंगे, वहां स्कूल के गेट पर पोस्टर लगा होना चाहिए. पोस्टर पर साफ अक्षरों में यह लिखा होगा कि परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तथा कैलक्यूलेटर परीक्षा केन्द्र में लाने की इजाजत नहीं है. इस नियम का सभी परीक्षार्थियों को पालन करना होगा.
परीक्षा के समाप्त होने तक बोर्ड के सभी कंट्रोल रूम खुले रहेंगे. इसके लिए बोर्ड ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किये हैं. ये नंबर 033-2321-3872, 033-2359-2278, 033-2321-3089 हैं. किसी भी समस्या में आने पर परीक्षार्थी तथा अभिभावक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा केंद्रों से जुड़े आठ मुख्य संस्थानों की सूची भेजी गयी है. इस साल लगभग 11 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










