बर्दवान : अनियंत्रित ट्रक से छात्रा की मौत भीड़ ने फूंका पुलिस का वाहन

बर्दवान : पूर्व बर्दवान में मेमारी थाना अंतर्गत राधाकांतपुर में साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं को तेज गति से जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. स्कूल छात्रा बासंती हाजरा (12) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. दो अन्य छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया […]
बर्दवान : पूर्व बर्दवान में मेमारी थाना अंतर्गत राधाकांतपुर में साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं को तेज गति से जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. स्कूल छात्रा बासंती हाजरा (12) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. दो अन्य छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर हमला करते हुए पुलिस वाहन में आग लगा दी. मेमारी- मंतेश्वर सड़क जाम कर दिया. अनुमंडल अधिकारी (बर्दवान दक्षिण) अनिर्वाण कोले घटनास्थल पर पहुंचे तो उनपर भी हमला किया गया. अवरोध हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटनास्थल से नजदीक पुलिस वाहन खड़ा था. शक है कि पुलिस के रंगदारी टैक्स से बचने के लिए ट्रक चालक ने गति तेज कर दी जिस कारण यह सड़क हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










