आसनसोल : सजा के बतौर मिनी बस को रोका 15 मिनट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : पिछली बस को ओवरटेक करने से रोकने के लिए बीच सड़क पर बस रोककर जाम लगाने की सजा के तौर पर पुलिस ने गुरुवार को आसनसोल बराकर रूट की मिनी बस जयगुरु को कुमारपुर के पास 15 मिनट के लिए रोक दिया. आसनसोल से बराकर जाने के क्रम में शाम सवा सात बजे […]
विज्ञापन
आसनसोल : पिछली बस को ओवरटेक करने से रोकने के लिए बीच सड़क पर बस रोककर जाम लगाने की सजा के तौर पर पुलिस ने गुरुवार को आसनसोल बराकर रूट की मिनी बस जयगुरु को कुमारपुर के पास 15 मिनट के लिए रोक दिया. आसनसोल से बराकर जाने के क्रम में शाम सवा सात बजे कुमारपुर के पास आसनसोल साऊथ पीपी के प्रभारी ने इस बस को रोका.
पुलिस के अनुसार पीछे के बस आगे न निकल जाए और सारे यात्री इसी बस में चढ़े इस उद्देश्य को लेकर चालक बस को इस तरह चला रहा था कि कोई वाहन उसका ओवरटेक न कर सके. जिसके कारण इस बस को सड़क किनारे 15 मिनट तक रोक
दिया गया. ताकि चालक पुनः दुबारा यह गलती न करे. बस चालक नियमित सड़क पर इस प्रकार की हरकतें करते है. पीछे के बस को किसी तरह आगे नहीं आने देते. सड़क पर जहां तहां बस रोककर यात्री चढ़ाते है.
यात्री चढ़ाने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखते है कि पीछे की बस आगे न निकल जाय. इसलिए वे बस को इस तरह रोकते हैं कि कोई दूसरा वाहन आगे नहीं निकल पाता है और सड़क जाम हो जाती है. गुरुवार शाम को पुलिस वाहन को ओवरटेक न करने देने पर पुलिस ने यह कार्यवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










