फायर प्रोटेक्सन को लेकर दुकानदार उदासीन
Updated at : 05 Oct 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर : बीते कुछ दिनो के भीतर दुर्गापुर मे आगलगी की कई घटना घट चुकी हैं. जिससे शहर के लोग खौफजदा दिख रहे हैं. आगलगी की घटना उन्हे आतंकित कर रही है. लेकिन शिल्पांचल दुर्गापुर के बेनाचिती सहित विभिन्न बाजार के दुकानदार फायर प्रोटेक्सन को लेकर उदासीन बने हुए है. शहर मे एक के बाद […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : बीते कुछ दिनो के भीतर दुर्गापुर मे आगलगी की कई घटना घट चुकी हैं. जिससे शहर के लोग खौफजदा दिख रहे हैं. आगलगी की घटना उन्हे आतंकित कर रही है. लेकिन शिल्पांचल दुर्गापुर के बेनाचिती सहित विभिन्न बाजार के दुकानदार फायर प्रोटेक्सन को लेकर उदासीन बने हुए है. शहर मे एक के बाद एक हुई आगलगी की घटना से इलाके के दुकानदार कोई सबक सीखते नहीं नजर आ रहे है.
बताया जाता है की अधिकांश दुकानों मे फायर प्रोटेक्सन गार्ड नहीं है. तथा जिन दुकानों मे फायर प्रोटेक्सन की मशीन लगी हुई है. उसकी फिलिग की समय सीमा खत्म हो चुकी है. फायर प्रोटेक्सन गार्ड लगाने वाले अमित सिंहराय ने बताया कि केवल बेनाचिती के ही नहीं, शहर के अन्य इलाके के व्यापारी भी फायर प्रोटेक्सन को लेकर उदासीन है.
बेनाचिती के दस प्रतिशत से कम दुकानदारो ने फायर प्रोटेक्सन लगवा रखा है. इतना ही नहीं जिन लोगो ने फायर प्रोटेक्सन मशीन लगवाया है. उसकी फिलिग भी समय पर नहीं करवाते है. नियम के अनुसार हर साल मशीन की फिलिग करनी होती है. उन्होने आरोप लगते हुए कहा की फायर प्रोटेक्सन के मुद्दे को लेकर उन्होने कई बार चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पिछले बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत की थी. परंतु उनलोगों ने भी इस विषय को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया.
उन्होने बताया की फायर प्रोटेक्सन गार्ड लगाने से आग को तत्काल रोकने मे सहायता मिलती है. जिससे जान माल की हानि का खतरा नहीं रहता है. इस बाबत दुर्गापुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव भोला भगत ने कहा की शहर मे कई आगलगी की घटना घट चुकी है. इससे हमे सबक लेने की जरूरत है. सभी दुकानदारो को अपने दुकानों मे फायर प्रोटेक्सन गार्ड लगाने चाहिए. उन्होने कहा की चेम्बर की और से भी इसे लेकर दुकानदारो को जागरूक किया जा रहा है. जिससे की अधिक से अधिक लोग इसे लेकर जागरूक बने और आग लगी की घटना से अपन बचाव कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




