वृद्धाश्रम की तर्ज पर बन रहा फूलझड़ का पंडाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापुर : दुर्गापुर के फुलझड़ सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी 27वर्ष पूरे होने पर वृद्धाश्रम की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है. पंडाल निर्माण के लिये मेदिनीपुर के कुशल कारीगर लगे हुये हैं. कारीगर चंचल आचार्य के दक्ष कलाकार द्वारा वृद्धाश्रम(ओल्डेज) होम में रहने वाले वृद्ध लोगों के जीवन के विभिन्न चरित्रों को दर्शाने […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के फुलझड़ सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी 27वर्ष पूरे होने पर वृद्धाश्रम की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है. पंडाल निर्माण के लिये मेदिनीपुर के कुशल कारीगर लगे हुये हैं. कारीगर चंचल आचार्य के दक्ष कलाकार द्वारा वृद्धाश्रम(ओल्डेज) होम में रहने वाले वृद्ध लोगों के जीवन के विभिन्न चरित्रों को दर्शाने के साथ-साथ पुत्र द्वारा अपने माता-पिता को अवहेलित किये जाने के दृश्य को दिखाने का प्रयास किया गया है.
पंडाल की लंबाई 45 फीट एवं चौड़ाई 120 फीट है. पंडाल का उद्घाटन तृतीया को वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के हाथों करने का फैसला लिया गया है. साथ में इस्कॉन मंदिर के महाराज उपस्थित रहेंगे. पूजा कमेटी के अध्यक्ष पार्थ घोष, सचिव श्यामल राय ने कहा कि समाज में माता-पिता का स्थान सबसे ऊंचा है. लेकिन वर्तमान समय में माता-पिता को हर बच्चे बोझ समझ रहे हैं एवं उन्हें वृद्धाश्रम में रख देते हैं. वृद्धाश्रम में रहने में माता-पिता को कितना कष्ट होता है, उसका ही चित्र दिखाने का प्रयास किया गया है.
उद्घाटन के दौरान ओल्डेज होम के लोगों के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास किया गया है. पंडाल निर्माण में फ्लाई, कागज, कार्टून एवं नेट का बारीकी से काम किया जा रहा है. यह देखने में आकर्षक होगा. प्रतिमा का निर्माण बेनाचिती के अरूण पाल कर रहे हैं. फूलझड़ शहर की पूजा देखने के लिये बंगाल के अलावा झारखंड से भी काफी लोगों की भीड़ जमा होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola