अलीपुरद्वार : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अलीपुरद्वार : खुद को रेलवे का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उसने एक युवक को नौकरी का झांसा दिया. इसी आधार पर हासीमारा निवासी रोहित कुजूर ने जलदापाड़ा निवासी उत्तम ग्वाला से 30 हजार रुपए लिये थे. उसने कहा था कि वह उसे रेलवे में नौकरी दिला देगा. लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी जब उसे […]
विज्ञापन
अलीपुरद्वार : खुद को रेलवे का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उसने एक युवक को नौकरी का झांसा दिया. इसी आधार पर हासीमारा निवासी रोहित कुजूर ने जलदापाड़ा निवासी उत्तम ग्वाला से 30 हजार रुपए लिये थे.
उसने कहा था कि वह उसे रेलवे में नौकरी दिला देगा. लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी जब उसे कोई नियुक्तिपत्र नहीं मिला तो बीते तीन सितंबर को उत्तम ग्वाला को संदेह हुआ जिसके बाद उसने मदारीहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी. उसके बाद ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रोहित कुजूर को गिरफ्तार कर शनिवार की रात को थाने ले गयी. आरोपी को आज अलीपुरद्वार अदालत में चालान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










