शहर में तृणमूल, भाजपा ने मनाया रक्षाबंधन

Updated at : 27 Aug 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में तृणमूल, भाजपा ने मनाया रक्षाबंधन

आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाईयों पर प्रेम का धागा बांधा. भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया. आसनसोल में विभिन्न संस्थानों, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संसथानों एवं क्लबों द्वारा शिविर लगाकर रक्षा […]

विज्ञापन
आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाईयों पर प्रेम का धागा बांधा. भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया. आसनसोल में विभिन्न संस्थानों, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संसथानों एवं क्लबों द्वारा शिविर लगाकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया.
नगर निगम मुख्यालय के समक्ष रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया. चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा एवं संस्कृति) अभिजीत घटक, जिला महिला तृणमूल अध्यक्ष अल्पना बनर्जी, पार्षद श्रावणी मंडल, पार्षद शिखा घटक व निगम कर्मी उपस्थित थे. चेयरमैन श्री चटर्जी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन का पवित्र त्योहार है. आसनसोल नगर निगम सभी त्योहारों में नागरिकों के साथ रहता है. राहगीरों, चालकों व लोगों को राखी बांधी गई.
आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर जीआरपी कार्यालय के समक्ष जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों एवं स्टेशन के जरूरतमंद छोटे बच्चों को राखी बांधी. बच्चों को चाकलेट और मिठाई दी गयी. एसआई बंशीधर मंडल, एसआई अभिजीत रॉय, एसआई तापस बिसवास, एएसआई गौतम रॉय, तरूण घोष, महिला कांस्टेबल टीएस रॉय, सीविक वालूंटियर झुमा बाउरी आदि उपस्थित थे.
स्टेशन रोड सफी मोड के समक्ष जिला महिला तृणमूल ने स्थानीय लोगों को राखी बांधी. मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा एवं संस्कृति) अभिजीत घटक, जिला महिला तृणमूल अध्यक्ष अल्पना बनर्जी, फंसबी आलिया, तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, ब्लॉक वन के अध्यक्ष गुरूदास चटर्जी, पार्षद दिलीप माली, राजा गुप्ता उपस्थित थे.
आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राहगिरों, वाहन चालकों और आसनसोल बाजार में दुकान संचालकों को राखी बांधी और मिठाई खिलायी. जिला सचिव उपासना उपाध्याय, भाजपा जिला महिला मोर्चाध्यक्ष आशा शर्मा, वरिष्ठ नेता एसएन लांबा, मंडल अध्यक्ष मदन मोहन चौबे, महासचिव सुदीप चौधरी, शंभुनाथ गुप्ता, दिलीप चौधरी, बबलू बिस्वास, अरूण प्रसाद, दीपक दास आदि उपस्थित थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल बाजार, मुंशी बाजार, पक्का बाजार, बस्तीन बाजार में जाकर राहगीरों और दुकानदारों को राखी बांधी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola