प्रशासन ने ली भूख से बेहाल मां-बेटे की सुध, घर पहुंचायी खाद्य सामग्री

Updated at : 31 Jul 2018 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने ली भूख से बेहाल मां-बेटे की सुध, घर पहुंचायी खाद्य सामग्री

पानागढ : वीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत तालोया ग्राम में आदिवासी महिला लक्खी मुर्मू तथा उसके पुत्र सुकून मुर्मू के भुखमरी के कगार पर पहुंचने संबंधी घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक दल व विभिन्न संस्थाओं में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर राजनीतिक दल के […]

विज्ञापन
पानागढ : वीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत तालोया ग्राम में आदिवासी महिला लक्खी मुर्मू तथा उसके पुत्र सुकून मुर्मू के भुखमरी के कगार पर पहुंचने संबंधी घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक दल व विभिन्न संस्थाओं में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर राजनीतिक दल के नेता पीड़ित परिवार (मां और पुत्र) से खाद्य सामग्री लेकर मिलने पहुंचने लगे हैं.
उल्लेखनीय है कि लखी मुर्मू तथा उनका पुत्र विगत पांच दिनों से बिना कुछ खाये घर में अस्वस्थ होकर पड़े थे. पांच दिनों से भोजन नसीब नहीं होने से मरने की नौबत तक पहुंच गये थे. मीडिया में खबर आयी तो प्रशासन, राजनीतिक दल व विभिन्न संस्थाएं सक्रिय हुयी. ब्लॉक प्रशासन व खाद्य विभाग के प्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर मां-बेटे को खाद्य सामग्री मुहैया करायी. कांग्रेस प्रतिनिधि दल भी वृद्धा से मिलने पहुंचा. हांसदा विधानसभा के कांग्रेस विधायक मिल्टन रशीद ने घटना को लेकर राज्य सरकार की तीखी आलोचना की. उन्होंने मामले को विधानसभा में आवाज उठाने की बात कही.
मयूरेश्वर एक ब्लॉक के ज्वाइंट बीडीओ देवज्योति बडाल, पंचायत समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र बंद्योपाध्याय तथा रामपुरहाट महकमा के खाद्य अधिकारी रमेशचंद्र रहमान आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा 20 किलो चावल, 10 किलो दाल, सब्जी, तेल आदि मुहैया कराया.
पीड़ित परिवार को मिलेगा घर
पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र बंदोपाध्याय ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, आशा कर्मियों को इसका संज्ञान होना चाहिये थे. उन्होंने कहा कि अविलंब पीड़ित परिवार को भत्ता तथा आवास योजना के तहत घर मुहैया कराया जायेगा. कांग्रेस प्रतिनिधि ने भी खाद्य सामग्री लेकर पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें सौंपा. विधायक मिल्टन रशीद ने कहा कि घटना से वीरभूम जिलाशासक को अवगत कराया है. पीड़ित परिवार को भत्ता तथा अन्य सुविधाओं के लिए आवेदन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola