बकाये पीएफ की मांग पर एंग्लो इंडिया जूट मिल के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बकाया पीएफ व वेतन की मांग को लेकर जगदल स्थित एंग्लो इंडिया जूट मिल के श्रमिकों ने मिल गेट के बाहर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बैरकपुर. बकाया पीएफ व वेतन की मांग को लेकर जगदल स्थित एंग्लो इंडिया जूट मिल के श्रमिकों ने मिल गेट के बाहर प्रदर्शन किया. घटना को लेकर मिल गेट के बाहर तनाव देखा गया. श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मिल बंद होने से पहले श्रमिकों का बकाया वेतन व पीएफ का पैसा प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा रहा. किसी अधिकारी से बात करने पर कोई-कोई बहाना बना कर टाल देते हैं. इस कारण उनके पास खाने तक के पैसे नहीं हैं. बता दें कि 14 को एंग्लो इंडिया जूट मिल के प्रबंधन ने श्रमिक असंतोष का कारण बता कर सस्पेंशन ऑफ का नोटिस लगाकर मिल को बंद कर दिया था. इस वजह से यहां काम करनेवाले करीब एक हजार श्रमिक बेरोजगार हो गये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola