वायनाड में फंसे बंगाल के सभी 242 प्रवासी मजदूर हैं सुरक्षित

श्रम मंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में राज्य के कुल 242 प्रवासी मजदूर फंसे हैं और सभी सुरक्षित हैं.
कोलकाता. श्रम मंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में राज्य के कुल 242 प्रवासी मजदूर फंसे हैं और सभी सुरक्षित हैं. तृणमूल विधायक देवेश मंडल के एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि राज्य प्रशासन 155 मजदूरों से संपर्क करने में सफल रहा है. हालांकि बाद में विधानसभा स्थित अपने कक्ष में आंकड़ों को अपडेट करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक राज्य सरकार फंसे हुए 242 में से 200 से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने में सफल रही है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल के सभी प्रवासी मजदूर सुरक्षित हैं. राज्य सरकार अन्य लोगों से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है. फंसे प्रवासी मजदूर जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों से हैं. मंत्री ने कहा कि अगर मजदूर वहां से लौटना चाहते हैं, तो राज्य प्रशासन उनके लिए परिवहन की व्यवस्था भी करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




