अभिषेक ने भाजपा प्रार्थी को दोगुने से भी ज्यादा अंतर से हराया

उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत दास (बॉबी) को 7,10,930 वोटों से हरा दिया.
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर तीसरी बार जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत दास (बॉबी) को 7,10,930 वोटों से हरा दिया. पिछली बार की तुलना में उनकी जीत का मार्जिन दोगुने से भी ज्यादा है. दक्षिण 24 परगना जिले की इस सीट से अभिषेक बनर्जी वर्ष 2014 से ही चुनते आ रहे हैं. इस सीट के लिए आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग हुई थी. वर्ष 2019 में भी अभिषेक ने भाजपा उम्मीदवार को हराया था. उस वक्त जीत का मार्जिन 3,20,594 वोट था. अभिजीत दास वर्ष 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डायमंड हार्बर में किस्मत आजमा चुके थे, लेकिन उस वक्त भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










