हावड़ा स्टेशन से 65 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

उनके नाम सरिता देवी (45) और खुशबू कुमारी (18) हैं.
हावड़ा. रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा ने हावड़ा स्टेशन से ड्रग तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. उनके नाम सरिता देवी (45) और खुशबू कुमारी (18) हैं. सरिता देवी बिहार के वैशाली और खुशबू कुमारी, हाजीपुर की रहने वाली है. उनके पास से 65 किलो गांजा बरामद हुआ है. इसकी कीमत 11 लाख 70 हजार बतायी गयी है. उन्हें हावड़ा स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म के सबवे के पास से गिरफ्तार किया. उनके पास दो ट्रॉली बैग देख सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ और तलाशी लेने पर 26 पैकेट मिले, जिसमें गांजा था. जब्त गांजा और आरोपियों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




