सारदा घोटाला : तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद से फिर हुई पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: सारदा घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सशर्त जमानत पर रिहा हुए, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद श्रृंजय बोस आज यहां केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे जहां उनसे फिर पूछताछ की गई. सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि बोस से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की […]
विज्ञापन
कोलकाता: सारदा घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सशर्त जमानत पर रिहा हुए, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद श्रृंजय बोस आज यहां केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे जहां उनसे फिर पूछताछ की गई. सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि बोस से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई.
सशर्त जमानत मिलने के बाद बोस पहली बार सीबीआई कार्यालय पहुंचे. अलीपुर जिला सत्र एवं न्यायाधीश अदालत ने चार फरवरी को इस शर्त के साथ बोस को जमानत दी थी कि वह देश से बाहर नहीं जाएंगे और जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, वह सीबीआई के समक्ष पेश होंगे. रिहाई के एक दिन बाद बोस ने तृणमूल कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










