ePaper

तलाकशुदा पत्नी को पीटा, गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2020 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
तलाकशुदा पत्नी को पीटा, गिरफ्तार

बर्दवान : भातार थाने की पुलिस ने तलाकशुदा पत्नी को पीटने के आरोप में पूर्व पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तैयब शेख बताया गया है. उसे आज अदालत में पेश किया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार साल पहले तैयब शेख व अजमीरा बीबी का निकाह हुआ था. तैयब पहले […]

विज्ञापन

बर्दवान : भातार थाने की पुलिस ने तलाकशुदा पत्नी को पीटने के आरोप में पूर्व पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तैयब शेख बताया गया है. उसे आज अदालत में पेश किया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार साल पहले तैयब शेख व अजमीरा बीबी का निकाह हुआ था. तैयब पहले से ही शादीशुदा था. इसकी जानकारी होने के बाद अजमीरा व तैयब में तलाक हो गया. इन दिनों अजमीरा भातार के शिकारतोड़ में रहती थी. तैयब अचानक उक्त गांव पहुंचा व अजमीरा की बेरहमी से पिटाई कर दी. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola