ePaper

537.100 ग्राम सोना ले भागा कारीगर

Updated at : 24 Dec 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
537.100 ग्राम सोना ले भागा कारीगर

कोलकाता : जेवरात तैयार करने के नाम पर एक स्वर्ण कारीगर स्वर्ण व्यापारी से 537.100 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया. घटना उत्तर कोलकाता के साउथ सिंथी इलाके के गोपाल चंद्र बोस लेन की है. इस घटना के बाद पीड़ित स्वर्ण व्यापारी निताई चंद्र गोस्वामी ने सिंथी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत […]

विज्ञापन

कोलकाता : जेवरात तैयार करने के नाम पर एक स्वर्ण कारीगर स्वर्ण व्यापारी से 537.100 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया. घटना उत्तर कोलकाता के साउथ सिंथी इलाके के गोपाल चंद्र बोस लेन की है. इस घटना के बाद पीड़ित स्वर्ण व्यापारी निताई चंद्र गोस्वामी ने सिंथी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत में व्यापारी ने कहा कि सिंथी इलाके में उनका सोने का धंधा है. हावड़ा के उलबेरिया का निवासी कार्तिक धारा नामक एक कारीगर को वह अक्सर ठोस सोना जेवरात बनाने के लिए देते थे. उन्होंने 19 नवंबर महीने में 537.100 ग्राम ठोस सोना कार्तिक को दिया था. इसके बदले उसे ठोस सोने का जेवरात बनाना था.

निताई का आरोप है कि 20 दिसंबर को गहनों की डिलीवरी का समय खत्म होने के बावजूद कार्तिक जेवरात उन्हें सौंपने नहीं आया. काफी दिन तक उसका इंतजार करने के बाद उसके खिलाफ सिंथी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हावड़ा व इसके आसपास के इलाके के सभी मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola