हथियार के बल पर भाभी से गैंगरेप, भैया को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : हथियार का भय दिखा कर भाभी से दुष्कर्म करने का आरोप दो युवकों पर लगा है. रिश्ते को शर्मसार करनेवाली यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां की है. दोनों आरोपियों के खिलाफ बशीरहाट महकमा अदालत में शिकायत दर्ज करायी गयी. घटना के बाद से अभियुक्त देवर तासूर आलम और कलाम मोल्ला […]
विज्ञापन
कोलकाता : हथियार का भय दिखा कर भाभी से दुष्कर्म करने का आरोप दो युवकों पर लगा है. रिश्ते को शर्मसार करनेवाली यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां की है. दोनों आरोपियों के खिलाफ बशीरहाट महकमा अदालत में शिकायत दर्ज करायी गयी. घटना के बाद से अभियुक्त देवर तासूर आलम और कलाम मोल्ला फरार हैं. मिनाखां थाना की पुलिस आरोपियों को तलाश रही है.
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति काम के सिलसिले में कोलकाता में रहता है. इस कारण ज्यादा समय पीड़िता अपनी बेटी के साथ अकेली ही रहती है. बीते बुधवार को उसका पति घर आया था. रात में वह दूसरे कमरे में सोया था. बताया गया कि आधी रात में देवर तासूर आलम और कलाम मोल्ला बंदूक लेकर बेटी के साथ सो रही पीड़िता के कमरे में घुस आया.
महिला के सिर पर पिस्तौल सटा कर दोनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. चीख सुन कर बचाने पहुंचे पति परेश मोल्ला को दोनों ने पीट कर घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन