बीरभूम डोडा तस्करी के मामले में युवा तृणमूल नेता गिरफ्तार

Updated at : 17 Nov 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
बीरभूम डोडा तस्करी के मामले में युवा तृणमूल नेता गिरफ्तार

पानागढ़ : बीरभूम जिले के खैराशोल ब्लॉक स्थित कांकड़तला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चला कर थाना क्षेत्र के वाडरा गांव से युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के खिलाफ इलाके में डोडा की तस्करी तथा कारोबार मामले में जड़ित होने के आरोप के बाद गिरफ्तार […]

विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के खैराशोल ब्लॉक स्थित कांकड़तला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चला कर थाना क्षेत्र के वाडरा गांव से युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के खिलाफ इलाके में डोडा की तस्करी तथा कारोबार मामले में जड़ित होने के आरोप के बाद गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त का नाम शेख मिराज बताया गया है. शेख मिराज को शनिवार सिउड़ी अदालत में पेश किया गया.

शेख मिराज की पत्नी स्थानीय बड़रा ग्राम पंचायत की सदस्य है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 माह पूर्व ही इलाके के दुष्कृती शेख इनामुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. धृत शेख इनामुल से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि उक्त इलाके में डोडा का मुख्य कारोबारी तृणमूल का युवा नेता शेख मिराज है. इस घटना के बाद से पुलिस शेख इनामुल की गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाने लगी थी.

बताया जाता है कि शनिवार प्रातः शेख इनामुल को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया. आज शेख इनामुल को सिउड़ी कोर्ट में पेश किया गया है. पुलिस का कहना है कि रिमांड पर लेकर शेख इनामुल से पूछताछ की जायेगी. इस घटना को लेकर शेख इनामुल की पत्नी तथा पंचायत सदस्य सबीना यास्मीन का कहना है कि उनके पति को पुलिस किस मामले में गिरफ्तार की है उन्हें नहीं पता, लेकिन जिस मामले में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनका पति निर्दोष है.

पुलिस ने बताया कि डोडा के अवैध कारोबार के मामले में ही शेख इनामुल को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ चलाया जायेगा. शेख इनामुल की गिरफ्तारी के बाद से इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है. इस घटना को लेकर तृणमूल के नेताओं ने कोई भी टिप्पणी देने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola