भतीजे ने चाची को दिया कुप्रस्ताव, राजी नहीं होने पर ब्लेड से किया हमला, गंभीर

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना के उस्मानपुर ग्राम में अपनी भतीजे ने चाची को कुप्रस्ताव दिया. इसके लिए राजी नहीं होने पर आक्रोशित भतीजे ने पहले चाची और फिर स्वयं पर ब्लेड से हमला कर दिया. दोनों को गंभीर हालत में कालना अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के प्रकाश में […]
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना के उस्मानपुर ग्राम में अपनी भतीजे ने चाची को कुप्रस्ताव दिया. इसके लिए राजी नहीं होने पर आक्रोशित भतीजे ने पहले चाची और फिर स्वयं पर ब्लेड से हमला कर दिया. दोनों को गंभीर हालत में कालना अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के प्रकाश में आने के बाद से पुलिस मामले को लेकर तहकीकात में जुट गयी है. आरोपी भतीजे का नाम शेख सुल्तान बताया गया है. भतीजे के खिलाफ कालना थाना में मामला दायर किया गया है.
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके भतीजे सुल्तान ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया था. लेकिन चाची ने उसे अस्वीकार कर दिया था तथा भविष्य में इस तरह के हरकत करने को लेकर साफ तौर पर चेतावनी भी दी थी. इसकी जानकारी अपने पति को भी दी थी और फिर उनके पति ने भी भतीजे को समझा-बुझाकर हटा दिया. लेकिन इसके बाद भी सुलतान नहीं सुधरा. वह हमेशा उन्हें परेशान किया करता था. शुक्रवार सुबह एक बार फिर शेख सुल्तान ने उनको घर में अकेला पाकर कुप्रस्ताव दिया.
इस पर चाची ने भतीजे के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. इस पर उत्तेजित तथा आक्रोशित भतीजे ने चाची पर ब्लेड से हमला कर दिया और फिर स्वयं को भी ब्लेड से घायल कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गयी है और मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










