नशीली दवा की 1149 बोतलें व 81 मवेशी जब्त

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की टीम ने विभिन्न जगहों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर ऑपरेशन चला कर नशीली दवा की 1149 बोतलें और 81 मवेशियों को जब्त किया है. तस्कर इन्हें मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नादिया के सीमावर्ती इलाकों से इसे बांग्लादेश भेजने की कोशिश कर रहे थे. वहीं […]
कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की टीम ने विभिन्न जगहों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर ऑपरेशन चला कर नशीली दवा की 1149 बोतलें और 81 मवेशियों को जब्त किया है. तस्कर इन्हें मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नादिया के सीमावर्ती इलाकों से इसे बांग्लादेश भेजने की कोशिश कर रहे थे. वहीं बांग्लादेश से अवैध तरीके से सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसने के आरोप में जवानों ने 12 बांग्लादेशी और उन्हें सीमा पार करानेवाले दो भारतीय नागरिकों को भी पकड़ने में बीएसएफ के जवानों को कामयाबी मिली है.
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक 81 बटालियन में तैनात बीएसएफ के जवानों ने गश्त लगाते हुए दो अज्ञात बदमाशों की कुछ संदिग्ध हरकतों को देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की. जवानों ने उनका पीछा किया और राकिबुल सरदार को पकड़ने में कामयाब रहे. उनके पास मिले बैग से 653 बोतल नशीली दवा की जब्त की गयी. इसी तरह की अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने 496 बोतल नशीली दवा जब्त की. सभी जब्त वस्तुओं को सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है. वहीं 117 बटालियन के जवानों ने बहरमपुर में दो घटनाओं में कुल 81 मवेशियों को जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










