पत्नी और बेटी को मार कर पति ने लगायी फांसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक के असम सीमा से लगे पाकड़गुड़ी इलाके में पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. गुरुवार को उनके घर से ही तीनों के शव बरामद किये गये. पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते […]
विज्ञापन
अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम ब्लॉक के असम सीमा से लगे पाकड़गुड़ी इलाके में पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. गुरुवार को उनके घर से ही तीनों के शव बरामद किये गये.
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी है. मृतक बासुदेव पाल (34) पेशे से काठमिस्त्री थे. उनकी पत्नी का नाम अणिमा पाल (25) और बेटी का नाम अंकिता पाल (8) है.
पारिवारिक सूत्र के अनुसार, बासुदेव पाल शिलांग में काम करता था. बुधवार को ही वह घर लौटा था. शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद लगा रहता था. मजिस्ट्रेट द्वारा घटना की प्राथमिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










