लूट के मामले में पुलिस का एक और कर्मी शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 1:30 AM
कोलकाता : मोचीपाड़ा इलाके में गहनों के एक व्यवसायी से लूट के मामले में कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार हो चुके कोलकाता पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर आशीष चंद से पूछताछ में पुलिस को एक कांस्टेबल का पता चला […]
कोलकाता : मोचीपाड़ा इलाके में गहनों के एक व्यवसायी से लूट के मामले में कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार हो चुके कोलकाता पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर आशीष चंद से पूछताछ में पुलिस को एक कांस्टेबल का पता चला है.
पुलिस का वह कांस्टेबल दो महीने से ड्यूटी पर अनुपस्थित है. फिलहाल वह घर पर मौजूद नहीं है. पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस को आशंका है कि लूट के पूरे मामले का मास्टर माइंड वही कांस्टेबल है. फिलहाल उसके पकड़े जाने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा. पुलिस ने बताया कि असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर आशीष चंद वर्ष 2014 में भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. उस वक्त उसे सस्पेंड किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










