बंगाल से बांग्लादेश हो रही है लाखों गायों की तस्करी : अर्जुन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से बांग्लादेश में गो तस्करी का मुद्दा उठाया. श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में गायों की पूजा होती है, लेकिन यह बहुत भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके संसदीय इलाके बैरकपुर से सटे सीमावर्ती […]
विज्ञापन
कोलकाता : बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से बांग्लादेश में गो तस्करी का मुद्दा उठाया. श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में गायों की पूजा होती है, लेकिन यह बहुत भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके संसदीय इलाके बैरकपुर से सटे सीमावर्ती इलाकों से लाखों गायों की बांग्लादेश तस्करी की जा रही है.
इसमें तृणमूल कांग्रेस की सरकार मदद कर रही है. गो तस्करी में तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है. उन्होंने कहा कि जब बीएसएफ के अधिकारी गो तस्करी के खिलाफ आवाज उठाते हैं और कार्रवाई करते हैं, तो उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है. उन पर अनैतिक रूप से दवाब बनाया जाता है.
श्री सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से बांग्लादेश में गो तस्करी की जाती है और बांग्लादेश से नकली नोट और ड्रग्स पश्चिम बंगाल में सप्लाई की जाती है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाकों से गो तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जाये और सीमा पर निगरानी कड़ी की जाये एवं सीमा पर सीसीटीवी लगाये जायें, ताकि गो तस्करी पर लगाम लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










