22 गायें जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना की पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान फलबाड़ी इलाके से 22 गायों को जब्त किया. साथ ही तीन तस्कर भी पकड़े गये. गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवार रात में फांसीदेवा रोड से कुछ गायों को ट्रक में भरकर तस्करी के लिए बांग्लादेश भेजा जायेगा. इसके बाद एनजेपी थाना की पुलिस […]
सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना की पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान फलबाड़ी इलाके से 22 गायों को जब्त किया. साथ ही तीन तस्कर भी पकड़े गये. गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवार रात में फांसीदेवा रोड से कुछ गायों को ट्रक में भरकर तस्करी के लिए बांग्लादेश भेजा जायेगा. इसके बाद एनजेपी थाना की पुलिस फलबाड़ी टोल प्लाजा के पास घात लगाकर बैठ गयी.
ट्रक के टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोका. तलाशी के दौरान ट्रक से 22 गायें बरामद की गयीं. इस मामले में बाप्पी इस्लाम, मोहम्मद नियाज, मोहम्मद मोजाहर को गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुवार पुलिस ने तीनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










