गर्भवती की हत्या कर जलाने का आरोप सास-ससुर न्यायिक हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पति मौके से फरार, दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप आद्रा : पति एवं सास, ससुर पर आठ माह के गर्भवती की गला घोटकर आग में जलाने का आरोप में गिरफ्तार किया. घटना के बाद मृतका मृत्युंजय चटर्जी फरार बताया जा रहा हैं. घटना रविवार देर शाम पुरुलिया जिले के आद्रा थाना […]
विज्ञापन
पति मौके से फरार, दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप
आद्रा : पति एवं सास, ससुर पर आठ माह के गर्भवती की गला घोटकर आग में जलाने का आरोप में गिरफ्तार किया. घटना के बाद मृतका मृत्युंजय चटर्जी फरार बताया जा रहा हैं. घटना रविवार देर शाम पुरुलिया जिले के आद्रा थाना क्षेत्र के चाकोलता गांव की है. सोमवार दोनों रघुनाथपुर अदालत में पेश किया गया.
कोर्ट ने जमानत नामंजूर कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया.पुलिस मृत्युंजय की तलाश कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि मृतका मौन चटर्जी (21) काशीपुर थाना क्षेत्र के बोड़डीहा गांव के रहने वाली थी. मृतक के पिता सुकुमार मिश्रा ने बताया दो वर्ष पहले मौन का विवाह आद्रा थाना अंतर्गत चाकोलता गांव निवासी मृत्युंजय चटर्जी से किया था. मृत्युंजय कानपुर में मजदूरी करता है. विवाह के बाद से ही उसके पति मृत्युंजय चटर्जी, सास नमिता चटर्जी, ससुर अशोक चटर्जी सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज में रुपये, अलमारी, कुर्सी, पलंग, जेवरात सहित अन्य कीमती सामग्री लाने के लिए उस पर शारीरिक एवं मानसिक अत्याचार कर रहे थे. मौन आठ माह से गर्भवती थी. मौन ने अत्याचार के साथ-साथ दहेज लाने के के बारे में मायके वालों को जानकारी दी थी. बावजूद इसके उसे समझा-बुझाकर ससुराल में रहने को राजी कर लिया था.
विवार शाम हम लोगों ने मौन को फोन किया पर उसका फोन बंद था. पड़ोसी को फोन करने पर कहा कि आप लोग जल्दी आ जाए मौन अब नहीं रही. मौन के ससुराल पहुंचे तो देखा उसकी मौत हो चुकी है. इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. आरोप लगाया कि मौन के ससुराल वालों ने उसे गला घोंटकर हत्या कर जला डाला. आद्रा थाना में मौउ के पति, सास, ससूर तथा अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस इस मामले में रविवार देर रात मौऊ की सास नमिता चटर्जी, ससुर अशोक चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










