मक्का व्यवसायी से तीन लाख की छिनताई

रायगंज : दालखोला से मक्का बेचकर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने मनिरुल इस्लाम नामक व्यवसायी से लगभग तीन लाख रुपये छीन लिये. बदमाशों ने किसी भारी सामान से व्यवसायी के सिर पर वार किया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मनिरुल को इस्लामपुर महकमा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. चाकुलिया थाना […]
रायगंज : दालखोला से मक्का बेचकर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने मनिरुल इस्लाम नामक व्यवसायी से लगभग तीन लाख रुपये छीन लिये. बदमाशों ने किसी भारी सामान से व्यवसायी के सिर पर वार किया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मनिरुल को इस्लामपुर महकमा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.
चाकुलिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.जानकारी के अनुसार, चाकुलिया थाना के कोनाकामार गांव निवासी मनिरुल इस्लाम मक्का बेचने के लिए दालखोला गया था. मक्का बेचकर बाइक से घर लौट रहा था. बेलंचा गांव के पास तीन बदमाशों ने बाइक रोक दी.
इसके बाद मनिरुल की पिटाई करने लगे और उससे तीन लाख रुपये छीन फरार हो गये. घायल व्यवसायी खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर जब मनिरुल पर पड़ी तो उन्होंने उसे चाकुलिया ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सिर से लगातार खून बहने के कारण चिकित्सकों ने इस्लामपुर महकमा अस्पताल रेफर कर दिया. चाकुलिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










