दिनहाटा में तृणमूल कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मार डाला

Updated at : 07 Jun 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
दिनहाटा में तृणमूल कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मार डाला

तृणमूल कांग्रेस ने लगाया भाजपा समर्थकों पर आरोप पुलिस ने किया आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार दिनहाटा/ कूचबिहार : बुधवार रात करीब 8.30 बजे कूचबिहार जिले के दिनहाटा थाना क्षेत्र में पेटला बाजार से घर लौट रहे एक तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. तृणमूल […]

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने लगाया भाजपा समर्थकों पर आरोप

पुलिस ने किया आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार
दिनहाटा/ कूचबिहार : बुधवार रात करीब 8.30 बजे कूचबिहार जिले के दिनहाटा थाना क्षेत्र में पेटला बाजार से घर लौट रहे एक तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. तृणमूल ने भाजपा पर अपने बूथ कमेटी सदस्य अजीजुर रहमान (50) की हत्या का आरोप लगाया है.
वहीं कूचबिहार से सांसद निशीथ प्रामाणिक ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि दो परिवारों के आपसी विवाद में यह हत्या हुई है. इधर, पुलिस हत्या के आरोप में अजहर रहमान व उसकी पत्नी नूर खातून बीबी को गिरफ्तार करके घटना की जांच कर रही है.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अजीजुर रहमान के बेटे के साथ अजहर रहमान की बेटी की जबरदस्ती शादी करायी गयी थी. अजीजुर रहमान का बेटा इस शादी को मानने से इनकार करते हुए उसी दिन घर से भाग गया था. इसके 11 दिनों के बाद अजहर रहमान की बेटी अपने घर लौट गयी. इस संबंध में अजीजुर व उसकी पत्नी के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी थी. तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी.
आरोप है कि अजीजुर दवा लाने पेटला बाजार गया था. बाजार से बोड़ोडांगा स्थित घर लौटते वक्त अजहर और उसकी पत्नी अजीजुर को पकड़कर अपने घर ले गये और उसके साथ मारपीट की. इससे अजीजुर की मौत हो गयी. घटना की खबर पाकर दिनहाटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए दिनहाटा महकमा अस्पताल भेजा गया है.
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया.घटना के संबंध में तृणमूल के दिनहाटा-1 ब्लॉक के अध्यक्ष नूर आलम होसेन ने बताया कि ईद की रात को अजीजुर रहमान जब घर लौट रहे थे तभी भाजपा समर्थक उन्हें जबरन इलाके के एक दलीय कार्यकर्ता के घर ले गये. वहीं पर उनकी हत्या कर दी गयी. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा की मांग की है. इस बारे में मंत्री तथा तृणमूल के जिलाध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने भी आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित समाज विरोधी तत्वों ने उनके कार्यकर्ता की हत्या की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola