धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड
आसनसोल : जेकेनगर कोलियरी प्रांगण से सुरक्षा कर्मी को दिये गये आर्म्स में से एक आर्म्स की हेराफेरी कर उसकी चोरी करने के आरोप में कोलियरी के एजेंट कमलेश प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार मिस्त्री को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. […]
आसनसोल : जेकेनगर कोलियरी प्रांगण से सुरक्षा कर्मी को दिये गये आर्म्स में से एक आर्म्स की हेराफेरी कर उसकी चोरी करने के आरोप में कोलियरी के एजेंट कमलेश प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार मिस्त्री को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया.
पुलिस जांच अधिकारी ने उक्त चोरी गये आर्म्स की बरामदगी सहित शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उसकी पांच दिनों की रिमांड की मांग कोर्ट से की. सीजेएम ने आरोपी की चार दिनों की रिमांड मंजूर कर उसे पुलिस को सौंप दिया. ज्ञात हो कि इस मामले में कोलियरी के कई लोग आरोपी बनाये गये हैं. फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए