बाजार में मारपीट,माहौल गर्म

सिलीगुड़ी : एक ग्राहक द्वारा सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की घटना से शांति नगर बहू बाजार इलाके का माहौल गर्म हो गया. यह घटना शुक्रवार सुबह की है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गजलडोबा का रहने वाला पवित्र मंडल हर रोज की तरह शांति नगर बहू बाजार में सब्जी बेचने आया था. […]
सिलीगुड़ी : एक ग्राहक द्वारा सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की घटना से शांति नगर बहू बाजार इलाके का माहौल गर्म हो गया. यह घटना शुक्रवार सुबह की है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गजलडोबा का रहने वाला पवित्र मंडल हर रोज की तरह शांति नगर बहू बाजार में सब्जी बेचने आया था.
वह यही काफी दिनों से सब्जियां बेचने का काम करता है. इसी बीच लौकी के दाम को लेकर एक ग्राहक के साथ उसकी तू तू मैं मैं शुरू हो ग.ई ग्राहक ने अचानक पास पड़े बांस से उसकी पिटाई शुरू कर दी. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. जब तक आसपास के सब्जी वाले मौके पर पहुंचते तब तक पिटाई करने वाला ब्यक्ति वहां से भाग गया. वह व्यक्ति कहां का रहने वाला है, इस बारे में किसी को कोई पता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










