किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल

सिलीगुड़ी : चलती ट्रेन में किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया. आरोपी का नाम माधव सरकार बताया गया है. वह मुर्शिदाबाद का निवासी है. बीते रविवार को यह घटना सियालदह से न्यू जलपाईगुड़ी आने वाली अप दार्जिलिंग मेल ट्रेन में हुई है. […]
सिलीगुड़ी : चलती ट्रेन में किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया. आरोपी का नाम माधव सरकार बताया गया है. वह मुर्शिदाबाद का निवासी है. बीते रविवार को यह घटना सियालदह से न्यू जलपाईगुड़ी आने वाली अप दार्जिलिंग मेल ट्रेन में हुई है. व्यवसायी माधव सरकार अपने व्यवसायिक कार्य से सिलीगुड़ी आ रहा था. उसकी सीट के बगल में ही एक किशोरी भी बैठी थी. आरोप है कि चलती ट्रेन में व्यवसायी ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें शुरू की.
किशोरी की शिकायत पर ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के साथ उसका विवाद हुआ. जानकारी मिलते ही ट्रेन में सवार जीआरपी के जवान पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया. ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचते ही किशोरी ने जीआरपी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करायी. किशोरी की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. सोमवार रेलवे पुलिस ने उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










