वारंटी रिंकू खान रेलपार से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2019 1:54 AM
आसनसोल : कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर नियमित रूप से कोर्ट की तारीख में पेश न होने के कारण आसनसोल जिला कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आसनसोल आरपीएफ वेस्ट पोस्ट ने रेलपार इलाके से वारंटी रिंकू खान को गिरफ्तार किया. उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट में सीजेएम के समक्ष पेश […]
आसनसोल : कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर नियमित रूप से कोर्ट की तारीख में पेश न होने के कारण आसनसोल जिला कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आसनसोल आरपीएफ वेस्ट पोस्ट ने रेलपार इलाके से वारंटी रिंकू खान को गिरफ्तार किया. उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट में सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. आरोपी के खिलाफ रेलवे की संपत्ति चोरी करने का मामला दायर किया गया था. जमानत पर रिहा होने के बाद वह कोर्ट की तारीख में पेश होने में असफल रहा. इस वजह से इसके खिलाफ जिला कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










