कोलकाता एयरपोर्ट से 90 हजार यूएस डॉलर जब्त, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिरयानी के पैकेट में रखे हुए थे यूएस डॉलर जब्त यूएस डॉलर का भारतीय मूल्य करीब 60 लाख 97 हजार 500 रुपये कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिर यूएस डॉलर के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से कुल 90 हजार यूएस डॉलर बरामद किये गये […]
विज्ञापन
बिरयानी के पैकेट में रखे हुए थे यूएस डॉलर
जब्त यूएस डॉलर का भारतीय मूल्य करीब 60 लाख 97 हजार 500 रुपये
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिर यूएस डॉलर के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से कुल 90 हजार यूएस डॉलर बरामद किये गये हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों यात्रियों के नाम मनौवर हुसैन और मनोहर आशीष हैं. दोनों कोलकाता के ही रहनेवाले हैं.
जब्त 90 हजार यूएस डॉलर की भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 60 लाख 97 हजार पांच सौ रुपये है. घटना मंगलवार रात साढ़े बारह बजे की है. दोनों बैंकॉक जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सीआइएसएफ के अधिकारियों को इन दोनों पर संदेह हुआ और फिर अधिकारियों की टीम ने इन दोनों के बैग की तलाशी ली.
इस दौरान दोनों के बैग से बिरयानी के पैकेट मिले. जिनकी तलाशी लेने पर उसमें से 90 हजार यूएस डॉलर बरामद हुए. इसके बाद दोनों को पकड़ कर कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया. दोनों को कस्टम के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. मालूम हो कि मंगलवार को भी सात बांग्लादेशियों को 7.43 लाख यूएस डॉलर (भारतीय मूल्य 5.3 करोड़) के साथ गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










