कोलकाता : अभिनेता व सांसद देब के पिता के अकाउंट से 20 हजार गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 2:31 AM
कोलकाता : टॉलीवुड अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस के सांसद देब के पिताके बैंक अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैरानी की बात तो यह है कि जिस अकाउंट से रुपये निकाले गये, उसे उनके पिता उपयोग ही नहीं करते थे. इस घटना के बाद देब की तरफ से […]
कोलकाता : टॉलीवुड अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस के सांसद देब के पिताके बैंक अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैरानी की बात तो यह है कि जिस अकाउंट से रुपये निकाले गये, उसे उनके पिता उपयोग ही नहीं करते थे. इस घटना के बाद देब की तरफ से इसकी शिकायत जादवपुर थाने में दर्ज करायी गयी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत में बताया गया कि देब के पिता गुरुदास अधिकारी के बैंक अकाउंट से 20 हजार रुपये किसी एटीएम से निकाल लिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










