ePaper

कोलकाता : तीन दिनों से लापता दो दोस्तों का शव बरामद

Updated at : 29 Jan 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  तीन दिनों से लापता दो दोस्तों का शव बरामद

कोलकाता : पिछले शुक्रवार से लापता से लापता दो दोस्तों का सोमवार को सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतकों के नाम मोहम्मद अलाउद्दीन (37) व प्रकाश राय(38) है. सलाउद्दीन टीटागढ़ सेंट्रल बैंक के निकट का रहनेवाला था जबकि प्रकाश छोटा गांधी मोड़ इलाके का. सोमवार सुबह घोला थाना अंतर्गत कल्याणी हाइवे स्थित खाल किनारे से […]

विज्ञापन

कोलकाता : पिछले शुक्रवार से लापता से लापता दो दोस्तों का सोमवार को सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतकों के नाम मोहम्मद अलाउद्दीन (37) व प्रकाश राय(38) है. सलाउद्दीन टीटागढ़ सेंट्रल बैंक के निकट का रहनेवाला था जबकि प्रकाश छोटा गांधी मोड़ इलाके का. सोमवार सुबह घोला थाना अंतर्गत कल्याणी हाइवे स्थित खाल किनारे से उनका शव बरामद किया गया.

स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने इसकी जानकारी घोला थाना की पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसा शुक्रवार शाम दोनों अपने घर पर निमंत्रण में जाने को कह कर निकले थे.उसके वापस नहीं लौटा.शुक्रवार देर रात अलाउद्दी व प्रकाश घर नहीं लौटे तो दोनों के घर वालों ने काफी खोजा लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला. अंत में शनिवार सुबह टीटागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक शरीर पर चोट का निशान पाया गया.
पुलिस का प्राथमिका अनुमान है कि उसकी हत्या कहीं और कर शवों को यहां फेंका गया है. पुलिस के अनुसार शव की हालत देखने से पता चलता है कि दो दिन पहले उसकी हत्या की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola