नकली हस्ताक्षर कर 13 लाख का किया गबन, दो गैर शिक्षक कर्मचारियों पर है आरोप

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : दो गैर शिक्षक कर्मचारियों द्वारा प्रधानाध्यापक का नकली हस्ताक्षर कर स्कूल के विभिन्न बैंक खातों से 12 लाख 81 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बेंटरा रामकृष्ण शिक्षालय की है. प्रधानाध्यापक ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उनके नाम संजय घोष और विश्वजीत भट्टाचार्य […]

विज्ञापन
हावड़ा : दो गैर शिक्षक कर्मचारियों द्वारा प्रधानाध्यापक का नकली हस्ताक्षर कर स्कूल के विभिन्न बैंक खातों से 12 लाख 81 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बेंटरा रामकृष्ण शिक्षालय की है. प्रधानाध्यापक ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उनके नाम संजय घोष और विश्वजीत भट्टाचार्य हैं.
आरोपी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. एसीपी (दक्षिण) गुलाम सरवर ने कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस घटना की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक तपन कुमार घोष ने संजय और विश्‍वजीत के खिलाफ 13 अक्तूबर को बेंटरा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.
अारोप है कि दोनों ने नकली हस्ताक्षर कर स्कूल के अकाउंट से 12 लाख 81 हजार रुपये निकाल लिये हैं. बताया जा रहा है कि पिछले अप्रैल महीने से दोनों ने स्कूल के बैंक खाते के चेक पर नकली हस्ताक्षर कर कई दफा में रुपये निकाले हैं. प्रधानाध्यापक का कहना है कि सितंबर में उन्हें इस घटना का पता चल गया था. हालांकि पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने आरोपों से इंकार कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola