ड्रग्स तस्कर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
Updated at : 12 Oct 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पांच साल पहले ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार पांचू भोवाल नामक तस्कर को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया. जहां अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनायी. नदिया के कृष्णानगर स्पेशल एनडीपीएस एडीजे कोर्ट ने उसे दस साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अतिरिक्त जुर्माना की सजा सुनायी. […]
विज्ञापन
कोलकाता : पांच साल पहले ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार पांचू भोवाल नामक तस्कर को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया. जहां अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनायी.
नदिया के कृष्णानगर स्पेशल एनडीपीएस एडीजे कोर्ट ने उसे दस साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अतिरिक्त जुर्माना की सजा सुनायी.
क्या है मामला :
मालूम हो कि 29 अक्टूबर, 2013 को नदिया जिले के बेथुआ दहारी के वेस्ट जगत नंदनपुर इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया था. उसके घर से दस लाख रुपये का 50 किलो गांजा बरामद हुआ था.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कोलकाता जोनल यूनिट के डॉयरेक्टर दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि नदिया के पांचू भोवाल को बड़े पैमाने पर गांजा के साथ उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया था. अदालत में लंबी सुनवायी चली और पांच साल बाद गुरुवार को अदालत ने सजा सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




