ePaper

एटीएम फ्रॉड कर लाखों बटोरने का लीडर हो सकता है नाइजेरियन

Updated at : 03 Aug 2018 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम फ्रॉड कर लाखों बटोरने का लीडर हो सकता है नाइजेरियन

कोलकाता : महानगर में एटीएम फ्रॉड के जरिये ग्राहकों के अकाउंट से लाखों रुपये हजम कर लेने के मामले की जांच में पुलिस को इसके पीछे मूल व्यक्ति के किसी नाइजेरियन के होने का संदेह है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूरे रुपये दिल्ली के विभिन्न इलाकों से निकाले गये हैं. इसके पहले इस […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में एटीएम फ्रॉड के जरिये ग्राहकों के अकाउंट से लाखों रुपये हजम कर लेने के मामले की जांच में पुलिस को इसके पीछे मूल व्यक्ति के किसी नाइजेरियन के होने का संदेह है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूरे रुपये दिल्ली के विभिन्न इलाकों से निकाले गये हैं. इसके पहले इस तरह के जितने मामले सामने आये और दिल्ली का कनेक्शन निकला था, उन सभी मामलों में किसी नाइजेरियन के इसमें शामिल होने का पता चला था.
जिसके बाद उस मामलों में नाइजेरियन को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि यह मामला जिस तरह से बारीकी से अंजाम दिया गया है, उसे देखते हुए इसके पीछे किसी नाइजेरियन प्रमुख के जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अप्रैल महीने से ही महानगर में संदिग्ध व्यक्ति एटीएम में घुसकर स्किमर मशीन वहां लगाते हुए पाया गया है.
हर चार पांच दिनों के अंदर दिनभर में दो बार उसे 40 सेकेंड से लेकर दो मिनट के लिए चेहरा छिपाकर एटीएम में घुसते देखा गया है. अधिकारियों का यह भी मानना है कि हो सकता है कि तीनों एटीएम में कैद होने वाला युवक एक ही हो, लेकिन इसके लिए भी बारीकी से जांच हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola