तीन भाजपा समर्थकों के घरों में की तोड़फोड़, जमकर मारपीट, तीनों गंभीर रूप से घायल

Updated at :29 May 2018 4:04 AM
विज्ञापन
तीन भाजपा समर्थकों के घरों में की तोड़फोड़, जमकर मारपीट, तीनों गंभीर रूप से घायल

धूपगुड़ी : भाजपा समर्थक होने के कथित अपराध के चलते तीन भाजपाईयों के घरों में तोड़फोड़ के अलावा आग लगायी गयी है. आरोप के घेरे में तृणमूल समर्थक हैं. आरोप है कि तीनों भाजपाईयों के साथ मारपीट भी की गयी है. यह घटना सोमवार की सुबह धूपगुड़ी ब्लॉक के पश्चिम मल्लिकपाड़ा इलाके में घटी है. […]

विज्ञापन
धूपगुड़ी : भाजपा समर्थक होने के कथित अपराध के चलते तीन भाजपाईयों के घरों में तोड़फोड़ के अलावा आग लगायी गयी है. आरोप के घेरे में तृणमूल समर्थक हैं. आरोप है कि तीनों भाजपाईयों के साथ मारपीट भी की गयी है. यह घटना सोमवार की सुबह धूपगुड़ी ब्लॉक के पश्चिम मल्लिकपाड़ा इलाके में घटी है. तीनों पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं.
इनके नाम हैं सुशील राय, खुशीमन राय और चांदमन राय. घटना के बाद से तीनों घायलों को धूपगुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है. तीनों ने बताया है कि इलाके के तृणमूल समर्थक पिछले कई रोज से झगड़ा का बहना खोज रहे थे.
जानकारी अनुसार आज सुबह अचानक कई स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता ने चांदमन राय की जमीन की मेड़ तोड़ दी. उसका प्रतिवाद करने पर तृणमूल समर्थकों ने रॉड, लाठी और रामदा से भाजपाईयों पर हमला कर दिया. उसके बाद उनके घरों में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी. उस समय घर के लोगों के प्रयास के चलते आग को बुझा दिया गया.
घटना की जानकारी मिलने पर धूपगुड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. अस्पताल के बिस्तर से सुशील राय ने बताया कि भाजपा का सदस्य होने के चलते कई रोज से स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता लक्खन, अखिल, चंदन और दिनेश उनके साथ मारपीट का बहाना तलाश रहे थे. सोमवार की घटना उसी का नतीजा है. घटना को लेकर धूपगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola